पूरा मामला ग्राम चिचा का बताया जा रहा है। गुरुवार सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर खेत के पास ग्रामीणों ने जली हुई लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान लीलेश्वरी साहू (22 वर्ष) के रूप में की। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी 1 अप्रैल को तय थी, लेकिन उससे पहले ही यह घटना सामने आ गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, साइबर टीम और एएसपी मोनिका ठाकुर भी मौके पर पहुंचीं। जांच के दौरान घटनास्थल से युवती का मोबाइल फोन भी जली हुई हालत में मिला, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही भेज दिया है। एएसपी मोनिका ठाकुर के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या ह-त्या का।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम हर पहलू से जांच कर रही है। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर लाश को जलाया गया हो, लेकिन सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



