मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को पीड़िता अपने परिचित नाबालिग के साथ बाइक से रजहि डेम घूमने गई थी। वहां पहुंचते ही आरोपी की नीयत बदल गई और उसने किशोरी के साथ गलत काम किया।
इसी दौरान वहां दो अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले वीडियो बनाया और फिर दोनों ने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस तरह एक के बाद एक तीन लोगों ने नाबालिग पीड़िता को अपना शिकार बनाया।
घर लौटने के बाद नाबालिग ने रोते-बिलखते अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने रविवार को दल्लीराजहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत अपराध दर्ज किया।
पुलिस ने इस मामले में शामिल नाबालिग को पकड़ लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली गई है। सभी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सीएसपी ने बताया कि रजहि डेम से जुड़ा यह मामला अपराध क्रमांक 51/2026 के तहत दर्ज किया गया है। इसमें धारा 147/2, 127, 62, 49 BNS और 6 POCSO एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए एक गंभीर चेतावनी है। अगर आपके आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। जागरूक रहें और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



