विज्ञापन

भिलाई में होली से पहले सनसनी: शराब के पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : होली से पहले जहां पुलिस चौकसी बढ़ा रही है, वहीं भिलाई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे सुभाष चौक, हाई स्कूल के सामने 18 नंबर रोड के पास आदित्य तिवारी की मुलाकात आरोपी गुरुदयाल उर्फ काके से हुई।

Bhilai Crime News Holi 2026

बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे। जब आदित्य ने पैसे देने से इंकार किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने पहले मारपीट की और फिर बटन चाकू निकालकर आदित्य के पेट के बाएं हिस्से में वार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल आदित्य को परिजन तुरंत बैकुंठधाम शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने के कारण उसे आगे इलाज के लिए रायपुर स्थित एम्स अस्पताल रेफर किया गया है।होली से पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J