जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र के केम्प-2 सोनकर मोहल्ले का है। सोमवार रात बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। इसके बाद दोनों ओर से पत्थर फेंके जाने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पत्थरबाजी के दौरान पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए। इस दौरान छावनी CSP समेत 5 लोगों को चोटें आईं। किसी तरह हालात को काबू में किया गया और तुरंत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
इलाके में लगातार गश्त जारी है और कई थाना प्रभारियों को मौके पर बुलाया गया। दुर्ग, भिलाई और छावनी के CSP के साथ एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने बुलाया गया है।
इसी बीच कुछ हिंदू संगठनों के लोगों ने छावनी थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाइश देकर भीड़ को शांत कराया और स्थिति पर नियंत्रण पाया।
पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों की कहासुनी से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के लोग इसमें शामिल हो गए और मामला बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे पूरा मामला दो समुदायों के बीच झड़प में बदल गया।
इस मामले में लव अफेयर का एंगल भी सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का एक युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाया गया और युवती को उसके घर भेज दिया गया, जबकि युवक को जेल भेजा गया। इसी रंजिश को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और दोनों पक्षों से बातचीत जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसी ही लोकल खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

