विज्ञापन

भिलाई में कटे केबल से करंट, 4 कुत्तों की गई जान, जिम्मेदारों पर लापरवाही के आरोप!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से एक दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां नगर निगम की कथित लापरवाही के चलते 4 कुत्तों की जान चली गई। इलाके में इस घटना के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भिलाई नगर निगम द्वारा लगाए गए एक सार्वजनिक बोर में पावर पैनल से जुड़ा विद्युत केबल कटा हुआ था। इसी कटे हुए केबल की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।


भिलाई में करंट से 4 कुत्तों की जान, निगम की लापरवाही उजागर

बताया जा रहा है कि वार्ड 50 खुर्सीपार, सड़क 38, क्वार्टर नंबर 9/एच के पास 24 मार्च की रात यह घटना हुई। यहां चार कुत्ते जैसे ही उस इलाके में पहुंचे, वे करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता जसप्रीत सिंह ने पुलिस प्रशासन से शिकायत की है। उन्होंने निगम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जसप्रीत सिंह ने बताया कि खुर्सीपार क्षेत्र में नगर निगम की अनदेखी के कारण यह दुखद घटना हुई है। इस मामले में खुर्सीपार थाना प्रभारी को शिकायत दी गई है।

शिकायत दर्ज कराने के दौरान मेहरबान सिंह, बलविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, अमजद अली, दीकेश्वर टंडन कृष्णा समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J