यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नेहरू नगर स्थित Domino’s पिज्जा आउटलेट में गुरुवार रात ड्यूटी के दौरान एक ग्राहक ऑर्डर देने पहुंचा था। आउटलेट के क्लस्टर मैनेजर ढाकेश्वर कुमार (38) ने बताया कि ग्राहक का नाम नरेंद्र मानिकपुरी है, जिसने पिज्जा का ऑर्डर दिया था।
ग्राहक ने ऑर्डर के पैसे तुरंत वापस करने की मांग की। इस पर कर्मचारी शिवचरण ने उसे बताया कि ऑर्डर से जुड़ी रकम ऑनलाइन माध्यम से 48 घंटे के भीतर रिफंड हो जाएगी। यह बात सुनते ही ग्राहक और ज्यादा नाराज हो गया और कैश में तुरंत पैसे लौटाने की जिद करने लगा।
इसी दौरान उसने जोर-जोर से गाली-गलौज शुरू कर दी और कर्मचारियों से लगातार बहस करता रहा। माहौल बिगड़ता देख दुकान में मौजूद अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन ग्राहक शांत होने की बजाय और उग्र हो गया।
बताया जा रहा है कि गुस्से में उसने काउंटर पर रखे ऑर्डर लेने वाले कंप्यूटर मॉनिटर पर मुक्का मार दिया, जिससे मॉनिटर डैमेज हो गया। इसके अलावा आउटलेट के अंदर भी नुकसान पहुंचाया गया। जाते-जाते उसने कर्मचारियों को देख लेने की धमकी भी दी और वहां से चला गया।
घटना के समय आउटलेट में मौजूद कर्मचारी जया साहू, शिवचरण, असलम अंसारी और जसमीत सिंह ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। कर्मचारियों के मुताबिक ग्राहक लगातार गाली-गलौज करता रहा और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था।
इस मामले में सुपेला थाना पुलिस का कहना है कि ग्राहक नरेंद्र मानिकपुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। क्लस्टर मैनेजर ढाकेश्वर कुमार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

