फ्लाईओवर के नीचे मिला युवक का शव
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में बुधवार रात सेक्टर-1 स्थित मुर्गा चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे एक युवक का शव मिला। रात करीब 8 बजे राहगीरों ने युवक को नीचे पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर वह मृत मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
युवक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
FSL टीम ने किया निरीक्षण
घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर बारीकी से जांच की। जरूरी साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के हालात का निरीक्षण किया गया।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत फ्लाईओवर से गिरने के कारण हुई हो सकती है। यह हादसा हो सकता है या खु-द-कु-शी की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फ्लाईओवर से गिरने का प्रतीत होता है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
शव को सुपेला अस्पताल भेजा गया है। भिलाई भट्टी थाना में मर्ग कायम कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
होली खेलते बच्चे पर कटर से वा.र
इसी बीच भिलाई के अर्जुन नगर इलाके में होली खेल रहे 10 साल के बच्चे पर एक नाबालिग लड़के ने कटर से वा.र कर दिया। यह मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।
होली के मौके पर बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में एक नाबालिग ने 10 साल के बच्चे पर कटर से वा.र कर दिया।
बच्चा घायल होकर जोर-जोर से रोने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला। घटना के बाद आरोपी नाबालिग मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने तलाश कर अभिरक्षा में ले लिया।
घायल बच्चे को परिजन सुपेला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की पीठ में घाव लगा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



