विज्ञापन

भिलाई में ह-त्या! होलिका दहन की रात आपसी विवाद ने लिया जानलेवा मोड़! चाचा ने भतीजे की ली जा-न..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में होली की रात खुशियों के बीच एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। दिन में जहां पुलिस ने सुरक्षा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला, वहीं रात होते-होते जामुल क्षेत्र में एक युवक की जा-न चली गई।

मामला रावणभाठा संगम चौक का है। मृतक की पहचान हेमंत साहू उर्फ भूरु (19) के रूप में हुई है। आरोपी उसका ही चाचा आशीष साहू (25) बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जामुल भिलाई में होली की रात युवक की संदिग्ध मौ-त के बाद पुलिस जांच

जानकारी के अनुसार हेमंत एक निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार रात वह ड्यूटी से घर लौटा था। इसी दौरान आरोपी उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि दोनों पहले भी साथ बैठकर शराब पीते थे। 1 मार्च को किसी पारिवारिक बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसे दोस्तों ने शांत करा दिया था। लेकिन उसी बात को लेकर मनमुटाव बना हुआ था।

रात करीब 11 बजे दोनों पार्टी कर लौट रहे थे। मोहल्ले के पास पहुंचने से पहले ही आरोपी ने पीछे से लोहे की रॉड (शॉकब) से हेमंत के सिर पर वार कर दिया। कई वार होने से वह वहीं गिर पड़ा। सिर से खून बहने लगा और उसकी मौ-त हो गई।

घटना स्थल के पास ही होलिका दहन की तैयारी चल रही थी। सब कुछ इतनी अचानक हुआ कि किसी को समझने का मौका नहीं मिला। वार के बाद आरोपी मौके से चला गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर हेमंत को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को सुपेला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में शराब के दौरान हुए विवाद की बात सामने आई है। मृतक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को 10 घंटे से कम समय में पकड़ लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया है। घटना में उपयोग की गई लोहे की रॉड भी जब्त कर ली गई है।

गौरतलब है कि होली को देखते हुए पूरे जिले में करीब 900 जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। 73 पेट्रोलिंग पार्टियां और 25 स्थानों पर नाकाबंदी की गई थी। दिन में फ्लैग मार्च भी निकाला गया था। इसके बावजूद भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में यह घटना हो गई।

पुलिस होली से पहले अवैध गतिविधियों और संदिग्ध लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही थी, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J