भिलाई में सट्टा-जुआ पर पुलिस की बड़ी रेड: 2 जगहों से 9 आरोपी पकड़े, 2.51 लाख का सामान जब्त!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में अवैध सट्टा-जुआ के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक साथ दो बड़ी कार्रवाइयां कर इलाके में हलचल मचा दी। अलग-अलग जगहों पर हुई रेड में कुल 9 लोगों को पकड़ा गया और लाखों रुपए का सामान जब्त किया गया।

पुलिस के मुताबिक पहली कार्रवाई भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-5 क्रॉस स्ट्रीट-4 में मंच के पास की गई। सूचना मिली थी कि यहां कुछ लोग सट्टा पट्टी लिख रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड की। इस दौरान चार लोगों को मौके से पकड़ा गया।

Bhilai Satta Jua Police Raid IMAGE TITLE

पकड़े गए आरोपियों के पास से नगद रकम और कई मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि ये लोग अवैध तरीके से सट्टा चला रहे थे। इस मामले में संजय सेनापति, संतोष कुमार चौहान, दिनेश कुमार और मनीष को गिरफ्तार किया गया। जब्त सामान की कीमत करीब 43 हजार रुपए बताई गई है।

दूसरी कार्रवाई पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के भिलाई-3 स्थित नूतन चौक शिव मंदिर के पास की गई। यहां अंकों के आधार पर रुपए का दांव लगाकर सट्टा-जुआ संचालित किया जा रहा था। सूचना मिलते ही थाना और क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी।

रेड के दौरान पांच लोगों को मौके पर पकड़ा गया। उनके पास से 1 लाख 67 हजार 600 रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, रजिस्टर, कैलकुलेटर और अन्य सामान जब्त किया गया। इस कार्रवाई में कुल 2 लाख 8 हजार 600 रुपए का सामान जब्त हुआ।

इस मामले में राजेश कुमार सचदेव, रवि बिसाई, मानसिंग यादव, मोहन साहू और धर्मेश सोनी को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 और 7 तथा बीएनएस की धारा 112 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J