पुलिस के मुताबिक, घटना 16 मार्च 2026 की है। आरोपियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास अवैध तरीके से प्रवेश कर लोहे के स्क्रैप को निशाना बनाया। यह इलाका बेहद संवेदनशील है, जहां आम लोगों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहती है।
17 मार्च को बीएसपी की सुरक्षा इकाई की शिकायत पर थाना भिलाई भट्ठी में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी। जांच के दौरान राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी स्क्रैप को पिकअप वाहन में भरकर प्लांट से बाहर ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1030 किलो लोहे का स्क्रैप और इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन जब्त कर लिया। जब्त सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।
इस मामले में कुल छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि आकाश राव पुरके, नरेश कलेथ, पुष्पेंद्र दीप, मनोज कुम्भार और मनोज कुमार गुप्ता अभी फरार हैं। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी औद्योगिक क्षेत्र से स्क्रैप चोरी कर उसे अवैध रूप से बेचकर मुनाफा कमा रहे थे। गिरोह के लंबे समय से सक्रिय होने की आशंका भी जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है। जल्द ही बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



