विज्ञापन

छग : शादी को हुआ था सिर्फ एक साल! अलग रहने के विवाद के बाद पति-पत्नी ने उठाया बड़ा कदम, फंदे से झूलते मिले दोनों..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। सड़क किनारे पेड़ पर पति-पत्नी एक ही फं-दे से लटके मिले। शादी को अभी एक साल ही हुआ था।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान जयरामनगर परसदा निवासी प्रकाश यादव (26) और उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक ही कपड़े के फंदे से पेड़ पर लटककर अपनी  जान दे दी।

Bilaspur Sarkanda Case

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूर्णिमा अपने ससुर से अलग रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

विवाद के बाद दोनों अलग रहने पर राजी हो गए और किराए के मकान से सामान समेट लिया। इसके बाद दंपती घर से बाहर निकले। सीपत रोड स्थित सूर्या चौक पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास सड़क किनारे नीम के पेड़ पर दोनों एक ही फं-दे से लटकते मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। सूचना मिलते ही प्रकाश के पिता दिलहरण यादव भी वहां पहुंच गए।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। अधिकारियों के अनुसार, दोनों के गले में एक ही कपड़े का फं-दा लगा था। दिलहरण यादव का बयान दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया गया है और जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी घर से घूमने के लिए निकले थे, जबकि पिता घर में सो रहे थे। इसी दौरान दोनों ने यह कदम उठाया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J