विज्ञापन

छग : बैग चोरी के शक पर बाजार बना रणभूमि! महिलाओं ने एक दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा! पतियों ने भी नहीं छोड़ी कसर, जमकर बरसाए लात घुसे!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर के संडे मार्केट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मामूली शक ने पूरे बाजार को हंगामे में बदल दिया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि बीच सड़क पर ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रिवर व्यू रोड का है, जहां हर रविवार की तरह बाजार लगा हुआ था। राजीव गांधी चौक निवासी नरेंद्र तेंदुलकर अपनी बैग की दुकान लगाए हुए था। शाम करीब 7 बजे चंद्रकुमार अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने पहुंचा।

बीच बाजार विवाद के दौरान दुकानदार और ग्राहकों के बीच झूमाझटकी का दृश्य

इसी दौरान दुकानदार की पत्नी को शक हुआ कि महिला ने चुपके से एक बैग अपने थैले में रख लिया है। जब इस बात पर पूछताछ की गई तो महिला ने इनकार कर दिया। यहीं से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विवाद के दौरान अचानक मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि चंद्रकुमार ने दुकानदार नरेंद्र तेंदुलकर पर हाथ उठा दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। सड़क पर ही धक्का-मुक्की और झूमाझटकी का दौर शुरू हो गया।

महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। दोनों पक्षों की महिलाएं एक-दूसरे को बाल पकड़कर घसीटती रहीं और जमकर हाथापाई करती नजर आईं। बीच बाजार इस तरह का दृश्य देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग इकट्ठा हो गए।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छोटी सी बहस कैसे बड़े विवाद में बदल गई।

घटना के बाद दुकानदार नरेंद्र तेंदुलकर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चंद्रकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J