विज्ञापन

CG Board 12वीं हिंदी पेपर लीक का दावा! एग्जाम से पहले WhatsApp चैनल पर वायरल हुए सवाल, NSUI ने उठाए बड़े सवाल?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दावा किया जा रहा है कि परीक्षा से पहले ही हिंदी का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया और WhatsApp ग्रुपों में वायरल हो गया था। इस मामले को लेकर छात्र संगठन NSUI ने गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक 13 मार्च की रात सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और सवाल तेजी से शेयर होने लगे। आरोप है कि ये वही सवाल हैं जो अगले दिन 14 मार्च को आयोजित हिंदी बोर्ड परीक्षा में पूछे गए। इस दावे के बाद परीक्षा व्यवस्था की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

CG Board 12th Hindi Paper Leak Claim

बताया जा रहा है कि 13 मार्च की रात करीब 2 बजकर 41 मिनट पर जीनियस एकेडमी ऑनलाइन” नाम के एक WhatsApp चैनल पर एक महिला ने दो पन्नों में लिखे हुए 15 सवाल भेजे। इसके करीब तीन मिनट बाद यानी 2 बजकर 44 मिनट पर उसी महिला ने एक और मैसेज करते हुए लिखा — “इसे भी देख लेना”

अब दावा किया जा रहा है कि इन दो पन्नों में लिखे गए सवाल अगले दिन हुई हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र से पूरी तरह मिलते-जुलते हैं। यहां तक कि सवालों का क्रम भी वही बताया जा रहा है। इस पूरे मामले को सबसे पहले सोशल मीडिया पर NSUI के छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने अपने पेज पर पोस्ट कर सामने लाया।

पुनेश्वर लहरे ने एक वीडियो जारी कर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र का सोशल मीडिया पर वायरल होना बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र संगठन आंदोलन करेगा। इसी कड़ी में सोमवार को NSUI की ओर से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने की बात भी कही गई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J