विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में रसोई गैस को लेकर बड़ा फैसला! अब वितरण पर पुलिस-होमगार्ड करेंगे निगरानी, कमर्शियल उपभोक्ताओं को खपत का 20% सिलेंडर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में रसोई गैस को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है, जिसने आम लोगों से लेकर होटल-रेस्टोरेंट तक सभी को प्रभावित कर दिया है। अब गैस वितरण पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

राज्य सरकार ने गैस एजेंसियों और गोदामों की सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड की तैनाती का निर्णय लिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि वितरण केंद्रों पर अव्यवस्था और भीड़भाड़ को रोका जा सके।

छत्तीसगढ़ LPG नया नियम

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक में इस फैसले को लागू किया। बढ़ती मांग और संकट को देखते हुए अब कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है।

नए नियम के तहत होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को अब पिछले महीने की खपत का अधिकतम 20 प्रतिशत ही सिलेंडर मिलेगा। इसका मकसद घरेलू उपभोक्ताओं और जरूरी सेवाओं के लिए पर्याप्त गैस उपलब्ध कराना है।

बुकिंग प्रक्रिया को भी व्यवस्थित किया गया है। शहर के उपभोक्ताओं को 25 दिनों के भीतर ऑनलाइन रिफिल बुकिंग की सुविधा दी जाएगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह समय सीमा 45 दिन तय की गई है।

सरकार ने गैस वितरण में प्राथमिकता भी तय कर दी है। उपलब्ध स्टॉक में सबसे पहले शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, सैन्य और अर्द्धसैन्य कैंप, जेल, समाज कल्याण संस्थान, रेलवे और एयरपोर्ट कैंटीन, शासकीय कार्यालय, गेस्ट हाउस, पशु आहार इकाइयों और होटल-रेस्टोरेंट को गैस दी जाएगी।

भीड़ और विवाद की स्थिति से बचने के लिए जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी एजेंसियों और गोदामों में पुलिस और होमगार्ड तैनात रहें।

साथ ही, ऑयल कंपनियों को रोजाना स्टॉक और वितरण की जानकारी विभाग को देना अनिवार्य किया गया है। गैस एजेंसियों को हेल्पलाइन नंबर चालू रखने और शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J