विज्ञापन

घर-जमीन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सस्ती, 0.60% सेस खत्म!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में घर या जमीन खरीदने का सपना अब थोड़ा आसान होने वाला है। सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60% सेस खत्म कर दिया है, जिससे आम लोगों को सीधी राहत मिलेगी।

शुक्रवार को विधानसभा में ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ को ध्वनिमत से पारित किया गया। इस फैसले के बाद अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पहले के मुकाबले सस्ती हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सस्ती: 0.60% सेस खत्म, घर-जमीन खरीदना आसान

वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस कदम से जनता पर हर साल करीब 460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ कम होगा। उन्होंने कहा कि 2023 में पूर्व सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन’ और ‘राजीव गांधी मितान क्लब’ के लिए यह सेस लगाया था, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं रही।

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी राहत भरे बदलाव किए हैं। वर्गमीटर आधारित मूल्यांकन को खत्म कर फिर से हेक्टेयर दर लागू कर दी गई है। इससे छोटे जमीन मालिकों को 300 से 400 करोड़ रुपये तक का फायदा मिलने का अनुमान है।

इसके साथ ही कृषि भूमि पर ढाई गुना मूल्यांकन और पेड़ों के अलग मूल्यांकन जैसे जटिल नियमों को भी समाप्त कर दिया गया है, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया पहले से ज्यादा सरल और किफायती होगी।

ओपी चौधरी ने बताया कि पंजीयन प्रक्रिया को भी अब आसान बनाया जा रहा है। ‘वीजा ऑफिस’ की तरह सिस्टम को स्मार्ट किया जा रहा है, जिससे रजिस्ट्री होते ही अपने आप नामांतरण हो जाएगा। अब तक करीब 1.5 लाख लोग इसका लाभ ले चुके हैं।

सुगम एप के जरिए आधार आधारित सत्यापन अनिवार्य किया गया है, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। साथ ही 10 रजिस्ट्री कार्यालयों को पीपीपी मोड पर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह फैसला आम नागरिकों, किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने के लिए लिया गया है। यह कदम न केवल आर्थिक बोझ कम करेगा, बल्कि घर और जमीन खरीदने के सपनों को भी नई ताकत देगा।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J