विज्ञापन

छत्तीसगढ़ का अनोखा ‘छेरी बैंक! यहां पैसे नहीं, बकरी की किस्त चलेगी! 4 बकरी लो, मेमने देकर चुकाओ लोन”

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सरगुजा से एक ऐसी पहल सामने आई है, जिसने गांव की महिलाओं की जिंदगी बदलने की दिशा में नया रास्ता खोल दिया है। यहां अब बैंक में पैसे नहीं, बल्कि बकरियों का लेन-देन होगा।

सरगुजा जिले में महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब ‘छेरी बैंक’ की शुरुआत की गई है। यहां छेरी यानी बकरी के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है।



यह अनोखा बैंक लखनपुर विकासखंड के कुंवरपुर गांव में जिला पंचायत के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस बैंक में पैसे की जगह बकरियों का लेन-देन होगा।

छेरी बैंक की संचालिका अनीता बताती हैं कि जरूरतमंद महिलाओं को 4 बकरियां दी जाती हैं। इसके लिए उनसे 3 हजार रुपये सदस्यता शुल्क लिया जाता है। इस राशि से 40 महीनों तक बकरियों की देखभाल, टीकाकरण और इलाज की जिम्मेदारी पशु सखी निभाती हैं।

इन 40 महीनों में 4 बकरियों से लगभग 32 मेमनों का जन्म होता है। इसमें से 16 मेमने बैंक को किस्त के रूप में वापस देने होते हैं, जबकि बाकी 16 मेमनों पर लाभार्थी का अधिकार होता है।

इस योजना से जुड़ी हितग्राही सुमित्रा सिंह बताती हैं कि इस व्यवस्था से उन्हें अच्छी आमदनी की उम्मीद है। एक बकरा 8 से 10 हजार रुपये तक बिकता है, जिससे करीब एक लाख रुपये से ज्यादा की कमाई संभव है।

इस योजना के तहत बेहतर नस्ल की बकरियां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। गुमला (झारखंड) और उत्तर प्रदेश से लाई गई बकरियों को लोन के रूप में महिलाओं को दिया जा रहा है। एक महिला एक बार में 4 बकरी ले सकती है और बदले में उसे 40 महीनों में 16 मेमने लौटाने होते हैं।

जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल के अनुसार, इस योजना का मुख्य उद्देश्य लघु और सीमांत वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

जिला प्रशासन इस पहल को लेकर काफी उत्साहित है और इसे ग्रामीण महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

अगर आप भी ऐसी प्रेरणादायक और काम की लोकल खबरें पाना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J