जानकार बताते हैं कि कई बार लोग डर के कारण सांप को देखते ही उसे मार देते हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करने के बजाय सर्प मित्रों की मदद लेना ज्यादा सुरक्षित तरीका है, जिससे इंसान और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रह सकते हैं।
ऐसी स्थिति में यदि कोई व्यक्ति मरे हुए सांप के मुंह के पास हाथ ले जाता है या उसे छूता है, तो सांप का शरीर रिफ्लेक्स एक्शन यानी स्वचालित प्रतिक्रिया दे सकता है। इससे उसके जबड़े अचानक बंद हो सकते हैं और जहर बाहर आ सकता है।
ये हैं वो 3 खतरनाक सांप
नाग (Cobra):
भारत में पाया जाने वाला यह सबसे प्रसिद्ध जहरीला सांप है। खतरा महसूस होने पर यह अपना फन फैलाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार असम में एक व्यक्ति को मरे हुए नाग के काटने के बाद करीब 6 दिन अस्पताल में रहना पड़ा था।
घोंस या रसेल वाइपर (Russell’s Viper):
यह भारत के सबसे खतरनाक सांपों में गिना जाता है। महाराष्ट्र और कई ग्रामीण इलाकों में यह बड़ी संख्या में पाया जाता है। इसके जहर में खून को जमाने की क्षमता होती है।
ब्राउन स्नेक (Brown Snake):
यह सांप मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसे दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है और यह मरने के बाद भी प्रतिक्रिया करने के लिए जाना जाता है।
महाराष्ट्र के बिग फोर जहरीले सांप
महाराष्ट्र में मुख्य रूप से चार जहरीले सांप पाए जाते हैं जिन्हें “बिग फोर” कहा जाता है। इनमें नाग (Cobra), घोंस (Russell’s Viper), मन्यार (Common Krait) और फुर्से (Saw-scaled Viper) शामिल हैं।
सांप दिखे तो क्या करें?
विशेषज्ञों की सलाह है कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे खुद पकड़ने या मारने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत स्थानीय सर्प मित्र या वन विभाग को सूचना देना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है।
अगर सांप मरा हुआ भी दिखाई दे तो उसे नंगे हाथों से छूने से बचना चाहिए। याद रखें कि भारत में पाए जाने वाले अधिकांश सांप जहरीले नहीं होते। वे पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और चूहों की संख्या को नियंत्रित कर किसानों की भी मदद करते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



