बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन कॉलोनी का है। कॉलोनीवासियों के मुताबिक मकान के अंदर से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पकड़ी गई दोनों युवतियां बाहर की रहने वाली बताई जा रही हैं।
शुक्रवार-शनिवार की देर रात जब कॉलोनीवासियों ने फिर से उसी मकान में हलचल देखी तो उन्होंने एकजुट होकर मौके पर जाने का फैसला किया। जब लोग कमरे के अंदर पहुंचे तो वहां दो युवतियां और तीन युवक मौजूद मिले। सभी को संदिग्ध स्थिति में देखकर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि कुछ अन्य लोग मौके से निकलने में सफल हो गए।
बताया जा रहा है कि मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ, जिसके बाद लोगों का शक और गहरा गया। इसके तुरंत बाद कॉलोनीवासियों ने इस पूरे मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस करीब आधे घंटे में मौके पर पहुंची। जबकि सिविल लाइन कॉलोनी और कोतवाली थाना के बीच की दूरी लगभग तीन किलोमीटर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से पकड़े गए दो युवतियों और तीन युवकों को अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका शहर का अच्छा और पॉश क्षेत्र माना जाता है। ऐसे इलाके में इस तरह की गतिविधियां सामने आना चिंताजनक है और इससे शहर की छवि पर भी असर पड़ सकता है।
कॉलोनीवासियों के मुताबिक उन्हें पहले भी इस मकान में गलत गतिविधियों की जानकारी मिलती थी, लेकिन पुख्ता सबूत नहीं होने की वजह से वे कोई कदम नहीं उठा पाए थे। शनिवार रात गतिविधियां ज्यादा दिखाई देने पर लोगों ने एकजुट होकर कार्रवाई की।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई और जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

