विज्ञापन

भारतमाला प्रोजेक्ट पर दुर्ग में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! अंजोरा में चक्का जाम, बोले– पुल छोटा बना तो बाढ़ में डूबेंगे खेत

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भारतमाला सड़क परियोजना को लेकर एक बार फिर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। अंजोरा गांव में सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क और पुल निर्माण के मौजूदा डिजाइन का विरोध करते हुए अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं।

ग्रामीणों का कहना है कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत यहां जो पुल और अंडरपास बनाए जा रहे हैं, उनकी ऊंचाई काफी कम रखी गई है। ऐसे में फसल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, हार्वेस्टर और गांव में बनने वाली बड़ी मूर्तियां इस रास्ते से नहीं निकल पाएंगी। किसानों के अनुसार इस इलाके में धान खरीदी केंद्र भी है, इसलिए बड़े वाहनों का आना-जाना जरूरी रहता है।


इस मामले में तहसीलदार वासुमित्र दीवान ने बताया कि ग्रामीणों की दो प्रमुख मांगें सामने आई हैं। पहली मांग 500 मीटर का कॉलम-ब्रिज बनाने की है और दूसरी अंडरब्रिज की ऊंचाई 5.5 मीटर करने की है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर एनएचएआई से बातचीत की जा रही है और प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। फिलहाल अनुमोदन का इंतजार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर के माध्यम से शासन को भी इस संबंध में अवगत कराया गया है।

ग्रामीणों ने शिवनाथ नदी पर बन रहे पुल को लेकर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि पुल की मौजूदा लंबाई करीब 120 मीटर रखी गई है, जबकि इस इलाके में लगभग 600 मीटर तक का क्षेत्र हर साल बाढ़ के पानी में डूब जाता है। ऐसे में पुल की लंबाई कम से कम 500 मीटर तक बढ़ाने की मांग की जा रही है, ताकि बारिश के समय पानी आसानी से निकल सके और गांव व खेतों में पानी न भरे।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुल की लंबाई नहीं बढ़ाई गई तो बारिश के मौसम में बाढ़ का पानी गांव और खेतों तक पहुंच सकता है। इससे किसानों की फसल को हर साल नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 2500 हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि इस समस्या से प्रभावित हो सकती है। इस परियोजना से घनौद, बिरेसर, चंगोरी और अंजोरा (ख) गांव के किसान और ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीण अनिल देवांगन ने बताया कि इससे पहले 17 जुलाई 2025 को भी इन्हीं मांगों को लेकर ग्रामीणों ने काम रोको आंदोलन किया था। उस समय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और छह महीने के भीतर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया था। ग्रामीणों ने उस भरोसे पर आंदोलन वापस ले लिया था, लेकिन अब आठ महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है।

इसी वजह से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है और उन्होंने फिर से आंदोलन का रास्ता चुना। इसी नाराजगी के चलते अंजोरा गांव में चक्का जाम किया गया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J