यह हादसा बोरी थाना क्षेत्र के लिटिया-सेमरिया चौकी इलाके में सेवती गांव के पास हर्री स्थित एक राइस मिल के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि सभी युवक अपने काम से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार सफेद स्विफ्ट कार ने एक साथ चार बाइकों को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई बाइक दूर तक घिसट गईं और युवक सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला, लेकिन उस समय सरकारी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
इस हादसे में जगमोहन यादव उर्फ जग्गू गंभीर रूप से घायल हुआ था। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी रही। आखिरकार बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उसकी उम्र महज 16 साल थी।
घटना में प्रहलाद यादव (19), संस्कार भारती (15), माही यादव (14), मोहित भारती (17), करण यादव (16), चेतन यादव (17) और हिमांशु मरैया (16) भी घायल हुए हैं। इनमें से दो युवकों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। कार का नंबर CG04KS1712 बताया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि वाहन चालक की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसे भी चोट आई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

