2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंग-गुलाल की होली मनाई जाएगी। इससे पहले ही पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने दुर्ग जिले को 10 अनुविभागों में बांट दिया है, ताकि हर इलाके पर अलग-अलग अधिकारी निगरानी रख सकें।
इस बार जिले में करीब 900 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। 139 महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर वहां फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां जवान लगातार तैनात रहेंगे। इसके साथ ही 73 पेट्रोलिंग पार्टियां दिन-रात गश्त करेंगी।
भीतर की गलियों और बस्तियों में निगरानी के लिए 30 बाइक सवार बाज पार्टियां तैयार की गई हैं। ये टीमें संकरी गलियों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूम-घूमकर हालात पर नजर रखेंगी।
होली के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। दोपहिया पर तीन सवारी, नाबालिगों के वाहन चलाने और तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाने वालों के खिलाफ चालान और वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब, नशीले पदार्थ और हथि-या-र ले जाने वालों पर भी कड़ी नजर रहेगी।
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए जिले के 25 महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकाबंदी पॉइंट बनाए गए हैं। यहां आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी।
2 मार्च को दोपहर 12 बजे कंट्रोल रूम में कलेक्टर अभिजित सिंह और एसएसपी दुर्ग समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों को ब्रीफिंग दी। इसके बाद पूरे जिले में फ्लैग मार्च निकाला गया। बाज टीम और पेट्रोलिंग टीम ने भ्रमण कर हुड़दंगियों को सख्त संदेश दिया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 या 9479192099 पर दें।
होली का त्योहार प्रेम और भाईचारे का है। आइए, इस बार सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली मनाएं। जिले की हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

