घटना 22 मार्च की रात करीब 10 बजे ग्राम खेरधा की बताई जा रही है। यहां रहने वाली मीना धृतलहरे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पुनित धृतलहरे शराब के लिए पैसे मांग रहा था, लेकिन मना करने पर वह गुस्से में बेकाबू हो गया।
.jpg)
गुस्से में युवक ने पहले घर में आग लगाने की धमकी दी और फिर सिगड़ी में कपड़ा जलाकर उसे घर के अंदर फेंक दिया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में करीब 2 लाख 50 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग नहीं बुझती तो आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर पुनित धृतलहरे को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि शराब के पैसे नहीं मिलने पर उसने गुस्से में यह कदम उठाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे


