विज्ञापन

दुर्ग के खेत में चल रहा था 52 पत्ती का जुए का फड़, पुलिस की अचानक रेड में 13 जुआरी पकड़े गए, 2.97 लाख की जप्ती

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर में खेत के बीच चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंचशील नगर मोहलाई इलाके में पुलिस की अचानक रेड से हड़कंप मच गया और मौके से 13 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नगदी, मोबाइल फोन और ताश के पत्तों सहित लाखों रुपये का सामान जप्त किया है।

पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला पंचशील नगर मोहलाई क्षेत्र का है, जहां खेत के बीच कुछ लोग 52 पत्ती ताश पर रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। इस बारे में सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना और ACCU टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।

Durg Police Raid On Gambling In Field

रेड के दौरान पुलिस ने 13 लोगों को मौके पर ही जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 3 गड्डी ताश, प्लास्टिक की ताल पतरी, कम्बल और चादर बरामद की गई। इसके साथ ही 18 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 1.44 लाख रुपये बताई गई है और 1.53 लाख रुपये नगद भी जप्त किए गए। इस तरह कुल जप्ती 2 लाख 97 हजार रुपये की बताई गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ Chhattisgarh Gambling Prohibition Act 2022 की धारा 3(2) और Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी जुआ या किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। ऐसी खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J