विज्ञापन

दुर्ग में 124 निजी अस्पतालों की जांच में 48 को नोटिस, कमियां दूर नहीं करने पर हुई कार्यवाई !5 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में निजी अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद 5 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी अभिजीत के निर्देश पर जिले के सभी निजी अस्पतालों का निरीक्षण कराया गया। इस दौरान कई अस्पतालों में नियमों की अनदेखी सामने आई, जिसके बाद 48 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया।


नर्सिंग होम एक्ट और आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों की जांच के लिए 4 टीमें बनाई गई थीं। इनमें नगर निगम, आयुष विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल थे। टीमों को एक महीने के भीतर निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे।

जिले में कुल 124 निजी अस्पतालों की जांच की गई। जांच में 48 अस्पतालों में जरूरी सुविधाओं और नियमों की कमी पाई गई, जिसके बाद उन्हें 30 दिन के भीतर जवाब देने के लिए नोटिस दिया गया था।

अधिकारियों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि समय पर सुधार नहीं करने पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के अनुसार, अस्पतालों से जवाब मिलने के बाद दोबारा निरीक्षण किया गया।

दूसरी जांच में 5 अस्पतालों में फिर से खामियां पाई गईं। इन अस्पतालों ने जरूरी सुधार नहीं किए थे और नियमों का उल्लंघन जारी था। इसके बाद प्रशासन ने दाउजी मेमोरियल हॉस्पिटल (जामगांव आर, पाटन), प्राची हॉस्पिटल (पुलगांव), जीवन ज्योति हॉस्पिटल (वार्ड 5, जामुल भिलाई), आईएमआई हॉस्पिटल (न्यू खुर्सीपार भिलाई) और आशीर्वाद नर्सिंग होम (जीई रोड, भिलाई) का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया।

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। अस्पतालों में साफ-सफाई, जरूरी मशीनें, स्टाफ और इलाज की उचित व्यवस्था होना अनिवार्य है।

प्रशासन ने साफ किया है कि बाकी अस्पतालों की भी लगातार निगरानी की जाएगी और जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J