विज्ञापन

जरुरी सूचना : 1 अप्रैल से मुश्किल होगा सफर! दुर्ग-रायपुर खारुन ब्रिज 1 महीने तक रहेगा बंद! निकलना पड़ेगा 1 घंटा पहले..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग और रायपुर के बीच रोजाना सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कुम्हारी स्थित खारुन नदी के पुल पर 1 अप्रैल से मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने वाली है।

नेशनल हाईवे-53 पर स्थित इस पुल से हर दिन करीब डेढ़ लाख वाहन गुजरते हैं। ऐसे में करीब एक महीने तक चलने वाले इस मेंटेनेंस के दौरान यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Kharun Bridge Traffic Update

मरम्मत के दौरान पुल पर ‘वन-वे’ ट्रैफिक लागू रहेगा। यानी पुल के एक ही हिस्से से दोनों दिशाओं के वाहनों को बारी-बारी से निकाला जाएगा। इस व्यवस्था के कारण यहां लंबा जाम लगने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने चंदनीडीह से कुम्हारी टोल के बीच ओवरटेकिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी करते हुए साफ कहा है कि अगर आप एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अस्पताल या किसी परीक्षा के लिए इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, तो अपने तय समय से कम से कम एक घंटा पहले घर से निकलें। खासकर सुबह और शाम के पीक समय में ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

जाम से बचने के लिए ये रास्ते अपनाएं (डायवर्जन प्लान)

ट्रैफिक पुलिस और NHAI की एडवायजरी के अनुसार, सफर को आसान बनाने के लिए इन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें:

एयरपोर्ट / नया रायपुर जाने वाले:
भिलाई-दुर्ग से निकलते समय सेलूद → पाटन → अभनपुर रूट से जाएं, यही रास्ता फिलहाल सबसे बेहतर रहेगा।

भिलाई-दुर्ग से रायपुर आने वाले:
ट्रैफिक से बचने के लिए सेलूद → फूंडा → जामगांव → अमलेश्वर मार्ग अपनाना ज्यादा सुविधाजनक होगा।

चरोदा / भिलाई-3 के निवासी:
रायपुर पहुंचने के लिए सिरसा गेट → मोतीपुर → अमलेश्वर रूट से एंट्री लें।

कार और बाइक चालक (रायपुर से दुर्ग की ओर):
चंदनीडीह से बाएं मुड़कर पुराने रपटे (पुल) या फिर भाठागांव → अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकरु ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले ही स्थल का निरीक्षण कर एडवायजरी जारी कर दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें ताकि सफर में परेशानी कम हो।

ऐसी ही जरूरी लोकल अपडेट्स के लिए जुड़े रहें, ताकि आपके सफर से जुड़ी हर खबर आपको समय पर मिलती रहे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J