मंत्रालय की ओर से जारी स्पष्टीकरण में बताया गया कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है। पेट्रोलियम सचिव के अनुसार भारत के पास रणनीतिक और व्यावसायिक स्टॉक इतना है कि आम उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराहट में आकर गैस या ईंधन की अनावश्यक जमाखोरी न करें।
सबसे पहले पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई को लेकर मंत्रालय ने कहा कि घरों और वाहनों के लिए PNG और CNG की आपूर्ति पूरी तरह 100 प्रतिशत सुनिश्चित है। इसमें किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई है।
घरेलू एलपीजी को लेकर भी सरकार ने साफ किया कि घरेलू उपभोक्ताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही अस्पतालों, स्कूलों और जरूरी संस्थानों को भी आयातित एलपीजी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जा रही है।
गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर लागू 25 दिन की अवधि को लेकर भी मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। सरकार के मुताबिक यह नियम किसी संकट का संकेत नहीं है, बल्कि जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रबंधन का हिस्सा है।
सरकार ने चेतावनी दी है कि एलपीजी जैसी जरूरी वस्तु की जमाखोरी करना कानूनन अपराध है। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और पेट्रोलियम उत्पाद आदेश 1999 के तहत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। कई राज्यों में प्रशासन ने शिकायतों के आधार पर जांच और कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
भारत में गैस और तेल का संकट?
Myth vs Fact
Myth (भ्रम)
आपूर्ति बाधित होगी
PNG, CNG और घरेलू LPG कम मिलेगी।
सिलेंडर जल्दी बुक करा लें
25 दिन की सीमा संकट का संकेत है।
भारत में तेल का भंडार बहुत कम है
रणनीतिक भंडार में कमी है।
Fact (तथ्य)
आपूर्ति 100% सुनिश्चित है
सभी आवश्यक गैर-घरेलू क्षेत्रों को प्राथमिकता।
बुकिंग अवधि प्रबंधन का हिस्सा
जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए लागू।
देश में पर्याप्त रणनीतिक भंडार है व्यावसायिक भंडार भी मौजूद है।
पेट्रोलियम मंत्रालय की आधिकारिक जानकारी(PIB लोगो)
पेट्रोलियम मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भ्रामक संदेशों पर भरोसा न करें। किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए केवल सरकारी वेबसाइट, पीआईबी या मंत्रालय के आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें। सभी प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार 24 घंटे काम कर रही हैं और सप्लाई में किसी तरह की बाधा नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



