विज्ञापन

इजराइल के मिसाइल हमले से ईरान के तेल डिपो तबाह! ईरान ने 5 देशों पर किया पलटवार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब और तेज होता नजर आ रहा है। जंग के नौवें दिन इजराइल ने ईरान के तेल भंडार और रिफाइनरी से जुड़े ठिकानों पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं।

इजराइली मीडिया वाइनेट के मुताबिक इस कार्रवाई में ईरान के 30 फ्यूल टैंक और 3 तेल डिपो को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है।

Israel Iran Conflict Oil Depot Strike

इधर ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच देशों पर हमले किए। इनमें इजराइल, कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल बताए जा रहे हैं।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि वह अमेरिका और इजराइल के खिलाफ लंबे समय तक संघर्ष करने की क्षमता रखता है। IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी के मुताबिक ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड छह महीने तक जंग लड़ने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े 200 से ज्यादा सैन्य अड्डों और फैसिलिटी को निशाना बनाया गया है।

जंग के अब तक के 5 बड़े अपडेट

• ईरान में अब तक 6,668 सिविल इलाकों को निशाना बनाया गया।
• इन घटनाओं में 5,535 घरों और 1,041 दुकानों को नुकसान हुआ।
14 मेडिकल सेंटर्स और 65 स्कूल भी प्रभावित हुए।
• इस संघर्ष में अब तक 1483 लोगों की मौत बताई जा रही है।
• वहीं इजराइल के 1765 लोग घायल हुए हैं।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते इस तनाव पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। हालात लगातार बदल रहे हैं और आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J