20 मार्च 2026 की रात तिगड्डा चौक पर नियमित चेकिंग के दौरान खरोरा थाना पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक CG 04 PP 8113 को रोका। जांच में सामने आया कि ट्रेलर में असामान्य रूप से 200–250 यात्री सवार थे, जो किसी भी वक्त खतरे में पड़ सकते थे।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चालक शोभित राम निषाद वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। इतने लोगों को मालवाहक ट्रेलर में बैठाना नियमों का उल्लंघन होने के साथ-साथ यात्रियों की जा*न के लिए बड़ा खतरा था।
पुलिस ने जब वाहन रोका, तो चालक ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया और सहयोग नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया।
घटना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और अन्य लोग भी पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया। सभी ने ऐसी घटनाओं को रोकने की जरूरत बताई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 281 बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, ट्रेलर में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तुरंत 2 बस और 5 क्रूजर वाहनों की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित उनके गांव भेजा।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मालवाहक वाहनों में यात्रा करने से बचें और नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे खतरनाक हालात से बचा जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

