विज्ञापन

जंग के बीच बड़ी राहत! भारत पहुंचा पहला LPG जहाज! मुंद्रा पोर्ट पर उतरी 32 लाख सिलेंडर जितनी गैस, कल दो और शिप आएंगे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और जंग के माहौल के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। LPG कैरियर जहाज शिवालिक कतर से गैस लेकर सुरक्षित भारत पहुंच गया है। सोमवार शाम करीब 5 बजे यह जहाज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक यह जहाज 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच भारत पहुंचने वाला यह पहला LPG जहाज माना जा रहा है।

LPG Carrier Shivalik Ship Reaches Mundra Port

बताया गया है कि शिवालिक जहाज में करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। यह मात्रा लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है, जिससे गैस आपूर्ति को लेकर बड़ी राहत मानी जा रही है।

शिपिंग मंत्रालय के अनुसार दो और जहाज भी जल्द भारत पहुंचने वाले हैं। इनमें पहला जहाज नंदा देवी है, जो करीब 46 हजार टन LPG लेकर आ रहा है। वहीं दूसरा जहाज जग लाडकी करीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचने वाला है।

इसी बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर बयान सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर सहयोगी देश ईरान से जुड़े मामले में मदद नहीं करते हैं तो NATO का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि अगर सहयोगी देश होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने में सहयोग नहीं करते, तो गठबंधन की स्थिति कमजोर हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन की मदद की, जबकि वह उससे हजारों मील दूर है, अब यह देखना होगा कि सहयोगी देश अमेरिका की कितनी मदद करते हैं।

इस बीच जर्मनी ने साफ कर दिया है कि वह ईरान से जुड़े युद्ध में शामिल नहीं होगा और न ही सैन्य बल के जरिए होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने के किसी अभियान में हिस्सा लेगा।

ग्रीस के सरकारी प्रवक्ता पावलोस मारिनाकिस ने भी कहा कि उनका देश होर्मुज स्ट्रेट में किसी सैन्य कार्रवाई का हिस्सा नहीं बनेगा।

वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि उनका देश मिडिल ईस्ट के व्यापक युद्ध में शामिल नहीं होगा और उसकी प्राथमिकता क्षेत्र में मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J