दुर्ग NH पर दो दर्दनाक हादसे: पत्नी के साथ जा रहे भिलाई के शख्स सहित ट्रांसपोर्टर युवक की रोड एक्सीडेंट में मौत!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नेशनल हाईवे पर रविवार का दिन दर्दनाक हादसों से भर गया। अलग-अलग जगहों पर हुए दो बड़े हादसों में एक ट्रांसपोर्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

पहला हादसा तड़के सुबह करीब 4 बजे अंजोरा थाना क्षेत्र के मरमरा मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। कार में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्षदीप सिंह (37) निवासी बलदेव बाग, राजनांदगांव के रूप में हुई है।

NH Road Accident CG

जानकारी के मुताबिक हर्षदीप रायपुर से राजनांदगांव की ओर जा रहा था। सुबह के समय मरमरा मोड़ के पास उसे झपकी आ गई, जिससे कार नियंत्रण से बाहर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरा हादसा शाम के समय टेडेसरा के पास स्टेट हाईवे पर हुआ। भिलाई निवासी नागराज साहू अपनी पत्नी के साथ बाइक से राजनांदगांव से दुर्ग जा रहा था। इसी दौरान उसने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की।

ओवरटेक के दौरान बाइक अचानक फिसल गई और नागराज सड़क पर गिर गया। गिरते ही वह ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उसकी पत्नी घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है।

दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 22 साल की उम्र में 3 बीवी और 7 बच्चों का बाप… चौथी के चक्कर में आशिक मिजाज पति ने तीसरी पत्नी का किया मर्डर



यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J