विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में अनोखी होली: देवताओं से शुरू होती है लाठी की मार, कुंवारी लड़कियां बरसाती हैं छड़ियां, 300 साल पुरानी परंपरा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : होली का रंग पूरे देश में अलग-अलग अंदाज में दिखता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का पंतोरा गांव अपनी अनोखी परंपरा के लिए खास पहचान रखता है। यहां होली पर देवताओं से शुरुआत होती है और फिर कुंवारी लड़कियां छड़ियां बरसाती हैं।

जिले के इस गांव में पिछले करीब 300 सालों से यह परंपरा निभाई जा रही है। पुरुषों पर छड़ी बरसाने से पहले मां भवानी मंदिर में देवताओं को प्रतीक रूप में छड़ी लगाकर इस उत्सव की शुरुआत की जाती है।

पंतोरा गांव की 300 साल पुरानी डंगाही होली में कुंवारी कन्याएं छड़ी बरसाते हुए – Chhattisgarh Unique Holi

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अनोखी होली में छड़ी की मार को लोग आशीर्वाद मानते हैं। मान्यता है कि जो व्यक्ति यह मार सह लेता है, उसे साल भर बीमारियां परेशान नहीं करतीं।

यह आयोजन रंग पंचमी के दिन होता है, जिसे यहां ‘डंगाही होली’ कहा जाता है। पंतोरा गांव जिला मुख्यालय से लगभग 40-45 किलोमीटर दूर स्थित है। इस दिन गांव में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।

उत्सव की शुरुआत मां भवानी मंदिर से होती है। पूजा के बाद बैगा द्वारा सिद्ध की गई छड़ियां कुंवारी कन्याओं को सौंपी जाती हैं। इसके बाद मंदिर के बाहर खड़ी कन्याओं की टोली वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति पर छड़ियां बरसाती है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस पर्व के लिए खास बांस को कोरबा जिले के मड़वारानी जंगल से लाया जाता है। वही बांस चुना जाता है जो एक ही कुल्हाड़ी के वार में कट जाए। इसे शुभ संकेत माना जाता है। छड़ी को मां भवानी के सामने अभिमंत्रित कर बैगा से सिद्ध कराया जाता है।

इस उत्सव में केवल गांव के लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से आए रिश्तेदार भी शामिल होते हैं। खास बात यह है कि रास्ते से गुजरने वाले राहगीर भी रुककर इन छड़ियों की मार स्वीकार करते हैं। कोई इसका विरोध नहीं करता और न ही बुरा मानता है।

पंतोरा गांव की मुन्नी बताती हैं कि पूजा के बाद जैसे ही छड़ियां कन्याओं को मिलती हैं, पूरा माहौल उत्सव में बदल जाता है। बच्चे हों या बड़े, सभी इसे माता का प्रसाद समझकर स्वीकार करते हैं।

ऐसी ही अनोखी परंपराओं और लोक संस्कृति से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J