विज्ञापन

रायपुर अस्पताल में गटर सफाई बना काल: 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत, बिना सेफ्टी टैंक में उतारने का आरोप, अस्पताल के बाहर हंगामा!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के पचपेड़ी नाका इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। सीवरेज टैंक की सफाई करने उतरे तीन सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है, जहां रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने गटर टैंक में सफाई के लिए मजदूरों को उतारा गया था। बताया जा रहा है कि टैंक के अंदर जहरीली गैस भरी हुई थी, जिसके संपर्क में आते ही एक कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी एक-एक कर नीचे उतरे, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आ गए।

रायपुर गटर हादसा

इस हादसे में अनमोल मांझी (25), गोविंद सेंद्रे (35) और सत्यम कुमार (22) की मौ*त हो गई। वहीं एक अन्य कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद मंगलवार रात अस्पताल के बाहर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। अपने परिजनों को खोने के बाद परिवार के लोग बिलखते नजर आए। गोविंद सेंद्रे के भाई की दर्द भरी आवाज—“मेरा भाई मुझे लौटा दो”—सुनकर हर कोई भावुक हो गया।

परिजनों का आरोप है कि सफाईकर्मियों को बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के टैंक में उतारा गया। जहरीली गैस की आशंका के बावजूद जरूरी सावधानी नहीं बरती गई। हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अंदर किसी को जाने नहीं दिया, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

अस्पताल के बाहर हंगामा बढ़ते ही पुलिस और परिजनों के बीच झूमाझटकी भी हुई। गुस्साए लोगों ने पत्थरबाजी भी की। हालात काबू में रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

अस्पताल प्रबंधन ने आधिकारिक तौर पर दो मौत की पुष्टि की है। बयान में कहा गया कि ये सभी श्रमिक एक बाहरी कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के जरिए काम कर रहे थे और नियमित मेंटेनेंस के दौरान यह हादसा हुआ।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे की असली वजह और लापरवाही के आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J