विज्ञापन

छग : शादीशुदा गर्लफ्रेंड से शादी की जिद… मना करने पर वॉटरफॉल घुमाने के बहाने बुलाया, फिर कर दी ह-त्या और शव पानी में फेंका!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, कवर्धा जिले के रानीदहरा जलप्रपात में मिली एक महिला की लाश ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। शुरुआत में मामला सामान्य लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतका सुखमती बाई बैगा (24), निवासी मुंगेली, का लंबे समय से देवेंद्र प्रसाद जायसवाल (26), निवासी दरवाजा (लोरमी) के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रिश्ते को लेकर लगातार तनाव बढ़ रहा था।


Rani Dahra Waterfall Crime Case

देवेंद्र महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन सुखमती पहले से शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां होने के कारण उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। जानकारी में यह भी सामने आया कि दोनों एक बार दिल्ली तक भाग चुके थे, लेकिन बाद में वापस लौट आए थे। इसके बाद महिला ने दूरी बनानी शुरू कर दी, जिससे विवाद और गहरा गया।

पुलिस के अनुसार 16 मार्च को देवेंद्र ने बात सुलझाने और घूमने के बहाने सुखमती को रानीदहरा जलप्रपात बुलाया। सुनसान जगह का फायदा उठाकर उसने महिला का गला दबा दिया। इसके बाद सबूत छिपाने के इरादे से शव के साथ भारी पत्थर बांधकर उसे पानी में डाल दिया, ताकि मामला सामान्य डूबने जैसा लगे।

घटना के बाद आरोपी तुरंत राज्य छोड़कर फरार हो गया। तीन दिन बाद 19 मार्च को कुछ पर्यटकों ने पानी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला और पहचान होने के बाद जांच तेज की।

मृतका के कॉल रिकॉर्ड और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस का शक देवेंद्र पर गया, जो घटना के बाद से गायब था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाई और तकनीकी मदद से आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे में ट्रेस की।

पुलिस टीम ने पुणे पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J