विज्ञापन

मरीज ने दवा लेने से किया इनकार..नशामुक्ति केंद्र में 4 कर्मचारियों ने मरीज को पीट-पीट-कर उतार दिया मौ-त के घाट!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां इलाज के लिए भर्ती किए गए एक मरीज की नशामुक्ति केंद्र में ही पीट-पीट-कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरीज ने दवा लेने से इनकार किया था, जिसके बाद कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की।

मामला सूरत के डुमास इलाके में स्थित रीवा व्यसन मुक्ति और पुनर्वास केंद्र का बताया जा रहा है। यहां इलाज करा रहे 32 वर्षीय धवल राठौड़ की चार कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर पीटाई की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Surat Nasha Mukti Kendra Patient Death Case

पुलिस के अनुसार, धवल राठौड़ को 28 फरवरी को नशा मुक्ति उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान जब उससे दवा लेने को कहा गया तो उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर कर्मचारियों और मरीज के बीच विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। एक मार्च की रात जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी तो उसे 108 एम्बुलेंस से न्यू सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआत में मामला सामान्य लग रहा था, लेकिन पुलिस को शरीर पर चोट के कई निशान मिले। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सिर, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई।

इसके बाद पुलिस ने अस्पताल के कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य मरीजों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि दवा लेने से इनकार करने पर आरोपियों का धवल राठौड़ से झगड़ा हुआ था और उन्होंने उसे लाठियों से पीटा था।

पुलिस ने इस मामले में जिग्नेश देसाई, रोहन संघानी, शैलेश वाघेला और दिलीप जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर ह-त्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J