पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कन्हारपुरी निवासी 28 वर्षीय सिद्धेश्वर कंवर का विवाह 16 अप्रैल को महासमुंद के पास ग्राम डोकरपाली में हुआ था। शादी के बाद बारात वापस लौट आई और 17 अप्रैल की रात गांव में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और दोनों पक्षों के परिजन शामिल हुए। देर रात तक चले इस समारोह के बाद सिद्धेश्वर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया।
शनिवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
संदेह होने पर खिड़की से झांककर देखा गया, तो सिद्धेश्वर फांसी पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार और गांव में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



