सबसे ज्यादा चर्चा मोहन नगर की उस घटना की हो रही है, जहां एक बुजुर्ग महिला से सुबह-सुबह सोने की माला झपटी गई। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल की सुबह करीब 5:45 बजे आजाद चौक निवासी मुन्नी बाई पटेल अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे। एक युवक ने उरला जाने का रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और अचानक उनके गले से सोने की माला झपट ली। माला में सोने की दो पत्ती और मेहंदी दाना लगा हुआ था, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है। वारदात के बाद तीनों मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने मोहन नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास नाकाबंदी की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, जिले में चोरी की अन्य घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र में बीएसपी कर्मचारी राहुल कुमार साहू की बाइक चोरी हो गई। उन्होंने अपनी बाइक बीएसपी मेन गेट के स्टैंड में लॉक कर खड़ी की थी, लेकिन सुबह लौटने पर वह गायब मिली।
भिलाई नगर थाना क्षेत्र में ओंकार प्रसाद अपनी मां का इलाज कराने सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक गेट के पास खड़ी की, लेकिन कुछ ही देर में बाइक वहां से गायब हो गई।
नेवई थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रहे छात्र कुलदीप टंडन की बाइक भी दशहरा मैदान के पास से चोरी हो गई। वह दोस्तों के साथ टहलने गए थे और लौटने पर बाइक नहीं मिली।
जामगांव आर थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से कॉपर केबल चोरी का मामला भी सामने आया है। टॉवर पर पहुंचे टेक्नीशियन ने देखा कि कुछ युवक केबल काट रहे थे। टीम को देखते ही आरोपी करीब 20 मीटर केबल लेकर फरार हो गए।
इधर भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी ज्ञान दास गर्ग को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर मंगलसूत्र चोरी करना कबूला। आरोपी ने मंगलसूत्र तोड़कर सोने की पत्तियां रख ली थीं, जबकि बाकी हिस्सा नाले में फेंक दिया था। दूसरा आरोपी अभी फरार है।
लगातार बढ़ रही इन घटनाओं के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। कुछ मामलों में CCTV फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla



