घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, संतोष साहू ने 12 अप्रैल 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कृष्णा साहू अपने ममेरे भाई सूरज साहू के साथ तिरंगा चौक अमलेश्वर मोटरसाइकिल बनवाने गया था। इसी दौरान एक ग्रे रंग की सेंट्रो कार वहां पहुंची और एक व्यक्ति ने बातचीत कर उसे अपने साथ बैठा लिया।
करीब 45 मिनट बाद संतोष साहू को कॉल आया, जिसमें बेटे के अपहरण की जानकारी दी गई। कॉल करने वाले ने 1 करोड़ रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद फिर कॉल आया, जिसमें खुद कृष्णा रोते हुए अपने पिता से मदद की गुहार लगाता सुनाई दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से कॉल करने वाले नंबर की लोकेशन ट्रेस की गई, जो धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में मिली। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने धमतरी पुलिस से संपर्क किया।
धमतरी पुलिस ने अर्जुनी थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। संदिग्ध ग्रे सेंट्रो कार को रोकने के लिए जेसीबी से रास्ता ब्लॉक किया गया। कार रुकते ही जांच की गई और उसमें से अपह*त बालक कृष्णा साहू को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मौके से तीन आरोपियों को भी पकड़ लिया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूरी साजिश संजय साहू ने रची थी, जो पीड़ित का रिश्तेदार है। उसे परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी थी। योजना के तहत हेमपुष्पा साहू नाम की महिला को शामिल किया गया, जिसने इंस्टाग्राम के जरिए लड़के से बातचीत शुरू की और 4-5 दिन तक मीठी बातों में फंसाकर उसे जाल में ले आई।
घूमने के बहाने बुलाकर उसे कार में बैठाया गया और पहले से तय जगह पर ले जाया गया, जहां अन्य आरोपी मौजूद थे। इसके बाद उसे लेकर धमतरी की ओर निकल गए और रास्ते में पिता को कॉल कर फिरौती मांगते रहे।
पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शैलेन्द्र लहरे, रविन्द्र लहरे उर्फ नानू, कृष्णा साहू उर्फ करन, संजय साहू और हेमपुष्पा साहू शामिल हैं। आरोपियों के पास से ग्रे सेंट्रो कार और 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उन्होंने पहले भी ऐसी वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

