दुर्ग में दोस्ती बनी दुश्मनी: जमीन विवाद के बाद साथ बैठकर पी रहे थे शराब, फिर दोस्त को पीट-पीटकर कर ले ली जान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में 42 दिन की शांति के बाद एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दोस्तों के बीच हुआ छोटा सा विवाद इतना बढ़ गया कि एक साथी को अपनी जान गंवानी पड़ी।

यह पूरा मामला अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ा का है। 12 अप्रैल की रात स्कूल पारा में तीन दोस्त साथ बैठे थे। मृतक शंभू निषाद उर्फ देवचरण (45) कुछ दिन पहले ही गुजरात से अपने परिवार से मिलने गांव आया था।


: दुर्ग में जमीन विवाद के बाद दोस्त की जान लेने का मामला

रविवार रात वह अपने दोस्त संतोष यादव (44) और रोहित यादव (42) के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान गांव की आबादी वाली जमीन को लेकर तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि संतोष और रोहित ने मिलकर शंभू की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में शंभू किसी तरह अपने घर पहुंचा और सो गया, लेकिन रात में उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

अगली सुबह जब वह नहीं उठा, तो परिजन उसे दुर्ग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए संतोष को कुथरेल और रोहित को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आंकड़ों की बात करें तो साल 2025 में जिले में अपराध का ग्राफ चिंता बढ़ाने वाला रहा। जनवरी से दिसंबर तक 53 हत्या के मामले दर्ज हुए, जबकि 266 दिनों में 114 हत्या के प्रयास के केस सामने आए।

जनवरी से अक्टूबर के बीच हालात ज्यादा खराब रहे, जब 85 दिनों में 21 हत्या हुईं। धनतेरस से भाई दूज के बीच लगातार 6 वारदात हुईं, यानी लगभग हर दूसरे दिन ऐसी घटना सामने आई।

इन हालातों को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ाई। निगरानी तंत्र मजबूत किया गया, नए गुंडा और निगरानी फाइलें खोली गईं। 14 निगरानी गैंग बनाकर 44 बदमाशों को चिन्हित किया गया और पुराने वारंटियों की धरपकड़ भी तेज की गई।

लगातार गश्त और कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बना, लेकिन 42 दिन बाद हुई इस घटना ने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla