जानकारी के मुताबिक, निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस (22868) के एसी कोच में तैनात अटेंडेंट रीमन दास को आरपीएफ और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया। आरोप है कि वह यात्रियों को शराब परोस रहा था और अपने पास बड़ी मात्रा में शराब छुपाकर रखे हुए था।
जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, टीम ने कोच नंबर B-7 में तैनात अटेंडेंट की पहचान की और उसके बैग की तलाशी ली। जांच के दौरान बैग से छुपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। जब उससे कागजात मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
तलाशी में 3 फुल बोतल व्हिस्की, 1 फुल बोतल वोडका, 2 क्वार्टर व्हिस्की और 18 कैन बियर मिली। कुल 12.236 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 4,140 रुपए बताई गई है। शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
आबकारी विभाग ने इस मामले में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी को 13 अप्रैल 2026 को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
दुर्ग आरपीएफ थाना प्रभारी संजीव सिन्हा ने बताया कि ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

