विज्ञापन

स्कूल में ‘भूत मंदिर'! छात्राओं के बीच भूत का डर..बेहोश होकर गिरने लगी, अदृश्य डर’ के बीच मंदिर बनने से मचा हड़कंप! जानिए सच्चाई?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : त्तराखंड के कौसानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूल में ‘भूत मंदिर’ बनने की खबर ने पूरे इलाके में चर्चा तेज कर दी है। शिक्षा के इस मंदिर में अब अजीबोगरीब दावों और विवादों ने सबका ध्यान खींच लिया है।

मामला बागेश्वर जिले के राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी का है। बताया जा रहा है कि यहां काफी समय से छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिसके बाद स्कूल में बुरी आत्मा के साए की बातें होने लगीं।


Kausani School Ghost Temple Controversy

जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर यह मंदिर बनाया गया, वहां पहले किसी व्यक्ति की असमय मृत्यु हुई थी. धीरे‑धीरे इस जगह को लेकर अंधविश्वास फैल गया कि यहां एक महिला की आत्मा भटकती है और लोगों को डराती है.इसी बीच स्कूल के पास एक छोटा सा मंदिर बना दिया गया। कहा गया कि यह मंदिर आत्मा की शांति और बच्चों में फैले डर को खत्म करने के लिए बनाया गया है। साथ ही शांति पाठ कराने की भी कोशिश की गई।

इस पूरे मामले में यह भी चर्चा रही कि अभिभावकों से करीब 100 रुपये लिए गए। जैसे ही यह बात सामने आई, मामला तेजी से फैल गया और शिक्षा विभाग तक पहुंच गया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

जांच के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें स्कूल के आसपास पशुओं की बलि देने की बात कही जा रही है। दावा किया गया कि इस वजह से छात्रों में डर का माहौल बन रहा था, जिसे खत्म करने के लिए मंदिर बनाया गया।

हालांकि अभिभावक शिक्षक संगठन ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि मंदिर निर्माण के लिए किसी से जबरन पैसा नहीं लिया गया और यह कदम केवल बच्चों के डर को दूर करने के लिए उठाया गया।

स्कूल में छात्राओं के अचानक बेहोश होने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। इसको लेकर काउंसलिंग भी कराई गई, लेकिन खास असर नहीं दिखा। इसके बाद ही मंदिर बनाया गया, जो अब विवाद की वजह बन गया है।

फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। अब रिपोर्ट में क्या सच्चाई सामने आती है, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J