बिहार में बड़ा बदलाव: सम्राट चौधरी बने 24वें मुख्यमंत्री, JDU के दो नेताओं ने ली डिप्टी CM की शपथ..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर नई सरकार की शुरुआत कर दी है।

लोकभवन में सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सम्राट चौधरी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली।

सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

नई सरकार में जदयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली है। दोनों को डिप्टी CM बनाया गया है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

हालांकि, अभी तक पूरे मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है। आने वाले समय में सरकार के अन्य मंत्रियों के नाम सामने आएंगे।

शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। वहीं, उनकी सुरक्षा भी पहले से बढ़ा दी गई थी।

बता दें कि बिहार में यह बदलाव नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं और करीब 20 साल तक मुख्यमंत्री पद पर रहे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla