बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में एक यात्री को परोसे गए खाने में कीड़ा नजर आया। यात्री ने तुरंत इसका वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। साथ ही वेंडर कंपनी की पहचान भी सामने रख दी।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिकायत करने वाले यात्री आदित्य डिडवानिया ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके डिब्बे में कम से कम दो बार ऐसा हुआ, जिसके बाद यात्रियों ने खाना ही छोड़ दिया। उन्होंने दाल में मिले कीड़े की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए, साथ ही वेंडर कंपनी की ID भी दिखाई।
आदित्य ने इस मामले में @fssaiindia, @AshwiniVaishnaw, @RailMinIndia और @IRCTCofficial को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आशंका जताई कि यहां खाना FSSAI के मानकों के अनुसार नहीं बन रहा और दोषियों का लाइसेंस रद्द होना चाहिए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए IRCTC ने तुरंत एक्शन लिया। पहले यात्री से मोबाइल नंबर और PNR लेकर जांच शुरू की गई, फिर कुछ ही घंटों में बड़ा फैसला सामने आया।
IRCTC ने संबंधित वेंडर पर पूरे 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया और उसका कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिया। इतना ही नहीं, किचन को सील कर डीप क्लीनिंग और पेस्ट कंट्रोल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह पहली बार नहीं है जब ट्रेन के खाने को लेकर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी कई बार यात्रियों ने खराब खाने की शिकायत की है, जिस पर रेलवे ने कार्रवाई की है।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि अब यह समस्या आम होती जा रही है और सख्त कदम उठाने की जरूरत है। कुछ लोग तो यात्रियों को सलाह दे रहे हैं कि सफर के दौरान अपना खाना साथ लेकर चलें।
अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं, तो सतर्क रहें और किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत शिकायत करें। ऐसी खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

