भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के शहडोल में एक किसान को थ्रेसर से गेहूं निकालना इतना महंगा पड़ा कि छह साल की बच्ची का सिर धड़ अलग हो गया| इस दर्दनाक हादसे से बच्ची की तड़प-तड़प कर मौत हो गई|
यह भी पढ़े - राजधानी में ATM से पैसे निकालने की होड़ में दो लोगो ने एक दुसरे का सिर फोड़ा , नाखूनों से नोच डाला...
यह हृदय विदारक घटना शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के घिसली टोला गाँव में हुई। इस संबंध में सूचना मिलते ही धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी कि बच्ची की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई| बच्ची के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है|
दरअसल, शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के घिसली निवासी किसान गजाधर लोधी गेहूं की खेती करते हैं। इसलिए उन्होंने अपने ही घर के थ्रेसर से गेहूं की फसल की थ्रेसिंग (दाना निकालकर) की। इसी दौरान उसकी 6 साल की मासूम बेटी राखी गले में गमक्षालपेटकर पास के खेत में खेल रही थी.
खेलते समय राखी ने गले में जो गमक्षा पहन रखा था वही थ्रेशर के बोल्ट में फंस गया। इस वजह से एक मासूम बच्ची का सिर मशीन के पास फंस गया. बच्ची की गर्दन कार के पंखों में फंस गई. पंखे की गति इतनी तेज थी कि बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया. इससे बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई|
इस संबंध में सूचना मिलते ही धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़की की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई होगी|
इस संबंध में धनपुरी थाना अधीक्षक खेम सिंह ने बताया कि थ्रेसर में फंसने से छह वर्षीय बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया गया. यही उसकी मौत का कारण बना. मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है|
यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : पैर से धड़ तक जमीन के अन्दर रहकर समाधि , युवक की इस कठिन समाधि को देख प्रशासन भी चिंतित
यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता की सड़क हादसे में मौत , आज होने जा रही सगाई , शूटिंग से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
यह भी पढ़े - क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के भाई हुए गिरफ्तार , बिजनेस पार्टनरशिप के जरिए हार्दिक- कृणाल पांड्या के साथ की करोड़ो की धोखाधड़ी..
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : शराब कारोबारी पप्पू बंसल के आवास को एसीबी ने किया सील...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

