भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली में अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर उसका शव अलमारी में छुपाने वाले एक आरोपी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| आरोप है कि 3 मार्च को विपल टेलर नाम के युवक ने अपनी पार्टनर की हत्या करने के बाद उसका शव अलमारी में छिपा दिया और भाग गया|
इस घटना के बाद से पुलिस लगातार विपल टेलर की तलाश कर रही थी. इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी राजस्थान भाग गया हैं और वहां से गुजरात जाने वाला हैं| लेकिन राजस्थान छोड़ने से पहले ही पुलिस को आरोपी की लोकेशन के बारे में पता चल गया |
जानकारी के मुताबिक़ पुलिस को मामले के बारे में 3 मार्च को पता चला जब लड़की के पिता ने द्वारका जिले से 112 पर कॉल किया और अपनी बेटी की हत्या की सूचना दी।
यह भी पढ़े - कुम्हारी ओवर ब्रिज से आवागमन 12- 17 अप्रैल 2024 तक रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित, देखे वैकल्पिक मार्ग...
पुलिस को लड़की का शव द्वारका जिले के डाबड़ी थाना क्षेत्र में एक घर की आलमारी में मिला. लड़की रुखसार राजबूत पिछले डेढ़ महीने से अपने साथी विपल टेलर के साथ उसी अपार्टमेंट में रह रही थी।
उसके पिता मुस्तकीम ने पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी।लड़की की गर्दन और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस का मानना है कि युवती की हत्या गला दबाकर की गई है।
यह भी पढ़े - आत्महत्या करने जा रही थी महिला रोका तो उसपर ही पेट्रोल डालकर लगा दी आग , महिला की हालत गंभीर....
द्वारका जिला पुलिस के मुताबिक, 3 मार्च को रात करीब 11:45 बजे पीसीआर कॉल मिली थी. फोन करने वाले ने कहा कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो फोन करने वाले मुस्तकीम ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रुखसार को विपल टेलर नाम के युवक ने मार डाला है और भाग गया है|
पुलिस के मुताबिक, मुस्तकीम ने बताया कि उसकी बेटी रुखसार पिछले डेढ़ महीने से विपल के साथ शेयर्ड अपार्टमेंट में रह रही थी. जब पुलिस अपार्टमेंट में दाखिल हुई, तो उन्हें अलमारी में लड़की का शव मिला।हालाँकि आरोपी ने युवती को क्यों मारा इसकी जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है|
यह भी पढ़े - शराब घोटाले में बढ़ा जाँच का दायरा , रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के घर EOW-ACB की रेड, हो सकता है बड़ा खुलासा...
यह भी पढ़े - भिलाई वासियों के लिए खुशखबरी , सुपेला का अंडरपास बनकर हुआ तैयार, इस दिन से आवाजाही होगी शुरू....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

