भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर छ.ग , प्रदेश में हत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन अलग-अलग इलाकों में चाकूबाजी और हत्याएं की घटना होती ही रहती है। इसी बीच छ.ग के अंबिकापुर से खबर आई है कि एक पिता ने अपनी नाबालिग की बेटी की हत्या कर दी|
यह भी पढ़े - कुम्हारी ओवर ब्रिज से आवागमन 12- 17 अप्रैल 2024 तक रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित, देखे वैकल्पिक मार्ग...
बताया जाता है कि कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी पर टांगी से कई बार वार किया था। जिसके बाद नाबालिग लड़की की मौत हो गयी|पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है|
मिली जानकारी के मुताबिक घटना कमलेश्वर अंबिकापुर थाना क्षेत्र की है. दरअसल, लड़की अपने कुछ लड़के दोस्तों के साथ घुमने चली गयी थी| इस बात से उसके पिता नाराज थे. इस वजह से आरोपी पिता ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया |
इस घटना के बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया है| इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव पीएम को सौंप दिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है| पुलिस फिलहाल परिवार से भी पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़े - आत्महत्या करने जा रही थी महिला रोका तो उसपर ही पेट्रोल डालकर लगा दी आग , महिला की हालत गंभीर....
यह भी पढ़े - शराब घोटाले में बढ़ा जाँच का दायरा , रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के घर EOW-ACB की रेड, हो सकता है बड़ा खुलासा...
यह भी पढ़े - भिलाई वासियों के लिए खुशखबरी , सुपेला का अंडरपास बनकर हुआ तैयार, इस दिन से आवाजाही होगी शुरू....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

