भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर बीएसपी अधिकारी का शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर मिली मोटरसाइकिल के आधार पर उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़े - कोरोना के बाद चीन में अब यह मचा रहा है तबाही , दुनिया के कई देश हो रहे है प्रभावित....
स्मृति नगर थाना प्रभारी पुरूषोत्तम कुर्रे ने बताया कि उन्हें सुबह 7.30 बजे बटालियन के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक व्यक्ति ने ट्रेन से काटकर आत्महत्या कर ली है|
घटनास्थल से बरामद मोटरसाइकिल से उसकी पहचान SEC- 8 निवासी रामकृष्ण उइके (54) के रूप में हुई। बताया गया कि वह बीएसपी में कार्यरत थे। 2023 में उनका प्रमोशन हुआ। शनिवार की सुबह वह मोटरसाइकिल से घर से निकले थे।
परिवार से पूछताछ करने पर उन्होंने कहा कि मृतक को ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी| इसके कारण वह आत्महत्या कर ले उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है| उनके परिवार और उनके साथ काम करने वाले लोग इस घटना से हैरान हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है|
यह भी पढ़े - 7 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप , दुष्कर्म के बाद आँखे निकाली गला मरोड़ कर बच्ची को उतारा मौत के घाट...
यह भी पढ़े - भिलाई : बुलेट में मोर्डिफ़ाईड साइलेंसर लगाकर फटाका फ़ोड़ना पड़ा भारी, भरना पड़ा 3500 रूपये का अर्थदंड....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

