भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में हाई‑प्रोफाइल ड्रग्स पैडलिंग मामले ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। मुख्य तस्कर नव्या मलिक और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल की पुलिस रिमांड अब 6 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
इन दोनों से अगली तीन दिनों तक पुलिस कड़ी पूछताछ करेगी, ताकि ड्रग्स नेटवर्क के अन्य तारों का पता लगाया जा सके।पहले से जेल में भेजे गए तस्कर — अयान खान, सोहैल खान और जुनैद अख्तर — को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वकील अमीन ने बताया कि सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया।
यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत एमडीएमए ड्रग्स के गंज थाना प्रकरण में की गई है। अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
शुरुआत इस पूरे मामले की 23 अगस्त से हुई थी, जब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के पास एक कार को रोका। कार में सवार हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से 27.58 ग्राम एमडीएमए, ₹85,300 नकद, एक कार और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए थे। इस संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹20 लाख आंकी गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
अब गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पिछले व भविष्य के लिंकेज जानने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




