विज्ञापन

भिलाई : बेटे के निधन की खबर सुन नहीं सह पाए पिता, कुछ ही देर में तोड़े प्राण… डोंगरगढ़ में पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम सं-स्कार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : डोंगरगढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। बेटे के नि.ध.न की सूचना मिलते ही बुजुर्ग पिता यह सदमा सह नहीं पाए और कुछ ही देर में उन्होंने भी प्रा.ण त्याग दिए।

जानकारी के अनुसार, भैंसरा निवासी 52 वर्षीय शिक्षक हीराराम उईके पिछले एक महीने से भिलाई के एक निजी अस्पताल में उपचाररत थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनका नि.ध.न हो गया।

डोंगरगढ़ में पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार, बेटे के नि.ध.न का सदमा नहीं सह पाए बुजुर्ग पिता

जब यह खबर उनके 81 वर्षीय पिता और सेवानिवृत्त शिक्षक कार्तिक उईके को मिली, तो वे गहरे सदमे में आ गए। बेटे के जाने का दुख वे सह नहीं पाए और थोड़ी ही देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

एक ही घर में पिता और पुत्र की मौ.त से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के लिए यह घटना बेहद भावुक कर देने वाली रही।

शुक्रवार को गांव के स्थानीय मुक्तिधाम में दोनों का एक साथ अं.ति.म सं.स्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी और परिवार के सदस्य शामिल हुए। माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम दिखी।

बताया गया कि सेवानिवृत्त शिक्षक कार्तिक उईके के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। हीराराम उईके उनके सबसे बड़े बेटे थे। दिवंगत हीराराम उईके के दो पुत्र हैं, जो दोनों एमबीबीएस डॉक्टर हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J