विज्ञापन

फरार वारंटियों पर दुर्ग पुलिस की सख्ती, 2 दिन में 222 वारंट तामील, 16 मामलों में हो चुकी मौत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : फरार वारंटियों के खिलाफ दुर्ग जिले में पुलिस ने कमर कस ली है। लंबे समय से लंबित पड़े मामलों को निपटाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए दो दिनों में सैकड़ों वारंट तामील किए, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है।

दुर्ग जिले में फरार स्थायी वारंटियों की गि.र.फ्ता.री और लंबित वारंटों की तामीली के लिए सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में लगातार कांबिंग गश्त और पतासाजी की जा रही है। पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर वारंटियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की।

दुर्ग पुलिस का वारंट अभियान | 2 दिन में 222 वारंट तामील Action in Durg

पुलिस ने 13 फरवरी से इस विशेष अभियान की शुरुआत की। पहले दिन स्थायी (बेमियादी) 32 वारंट और गि.र.फ्ता.री से जुड़े 46 वारंट तामील किए गए। अभियान के चलते कई सालों से फरार चल रहे वारंटियों को भी पकड़ा गया।

अगले दिन 14 फरवरी को कार्रवाई और तेज हुई। इस दौरान 97 स्थायी (बेमियादी) वारंट और 47 गि.र.फ्ता.री वारंट तामील किए गए। लगातार दबिश से वारंटियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

दो दिनों की संयुक्त कार्रवाई में कुल 129 स्थायी (बेमियादी) और 93 गि.र.फ्ता.री वारंट तामील किए गए। पकड़े गए वारंटियों को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि अभियान के दौरान पहले से लंबित ऐसे 16 वारंटियों के मामलों में भी नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की गई, जिनकी मौ.त हो चुकी है। इससे पुराने लंबित प्रकरणों के निराकरण में मदद मिली है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगातार निगरानी, कांबिंग गश्त और समन्वित प्रयासों से आगे भी लंबित वारंटों की त्वरित तामीली की जाएगी। फरार रहने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में यह अभियान सतत रूप से चलता रहेगा।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J