यूपी के हरदोई जिले की मिठनी देवी साल 1961-62 में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के टोलवा आट गांव में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उसी दौरान ड.कै.तों के एक गिरोह ने बलदेव के घर पर धावा बोला। धारदार हथियार से बलदेव और उनके बेटे शिवलाल पर वा.र किया गया और 15 वर्षीय मिठनी को अ.ग.वा कर लिया गया।
घटना से कुछ दिन पहले ही मिठनी की शादी हुई थी और अगले महीने उनका गौना होना था। लेकिन उससे पहले ही उनकी जिंदगी ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। ड.कै.त उन्हें कई दिनों तक जंगलों में घुमाते रहे और यातनाएं दीं। बाद में उन्हें अलीगढ़ में किसी के हवाले कर दिया गया।
अलीगढ़ के समेघा गांव के पहलवान सोहनलाल यादव को जब यह खबर मिली कि ड.कै.तों के कब्जे में एक लड़की है, तो उन्होंने अपने साथियों के साथ वहां जाकर मिठनी को मुक्त कराया। उनकी हालत बेहद खराब थी और वे सुध-बुध खो चुकी थीं। सोहनलाल ने उन्हें सहारा दिया और बाद में विवाह कर एक सुरक्षित जीवन देने का फैसला किया।
समेघा गांव में मिठनी ने नई जिंदगी शुरू की। उनके आठ बच्चे हुए, लेकिन मायके की याद कभी धुंधली नहीं हुई। उन्हें डर था कि उस ड.कै.ती में उनके पिता और भाई शायद जीवित नहीं बचे होंगे। वे अक्सर अपने बच्चों को सकाहा शिव मंदिर, वहां लगने वाले मेले और अपने भाइयों शिवलाल व सूबेदार के बारे में बताती थीं।
उनकी सबसे छोटी बेटी सीमा यादव, जो नोएडा में रहती हैं, ने मां की इस अधूरी चाहत को पूरा करने का निश्चय किया। मां से मिली जानकारी के आधार पर वे उन्हें लेकर हरदोई पहुंचीं। जैसे ही वे सकाहा शिव मंदिर की सीढ़ियों पर पहुंचीं, मिठनी ने अपनी जन्मभूमि को पहचान लिया। 65 साल पुरानी यादें एक-एक कर ताजा हो गईं।
खोजते-खोजते वे शिवलाल के घर पहुंचीं। पता चला कि दोनों भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी भाभी और परिवार के अन्य सदस्य वहीं रहते हैं। जब मिठनी ने अपनी पहचान बताई, तो घर में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
जिस बहन को 65 साल पहले सबने खोया हुआ मान लिया था, वह आज सामने खड़ी थी। छोटी बहन और भाभी ने उन्हें गले लगाकर लंबे इंतजार का अंत किया। हर आंख में खुशी के आंसू थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



